
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। बीएसए ने शुक्रवार को सदर व खतौली ब्लाक के 13 परिषदीय स्कूलों में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं अवकाश पर मिली। बीएसए ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने शुक्रवार को ब्लॉक सदर व खतौली के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सिलाजुड्डी सदर के निरीक्षण में 98 बच्चों के सापेक्ष 85 बालक-बालिकाएं उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलाजुड्डी में नामांकित कुल 37 बच्चों के सापेक्ष 28 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादरपुर के निरीक्षण में बीएसए को अंजली व मीनल जालान सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर तथा शशि अरोड़ा सहायक अध्यापक चिकित्सा अवकाश पर पाई गई। कार्यरत अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। 331 बच्चों के सापेक्ष 265 बालक-बालिकाएं उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय खेडी वीरान में नामांकित कुल 162 बच्चों के सापेक्ष 130 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बिहारी-2 में माहीन शाह, सहायक अध्यापक मातृत्व अवकाश पर व गौहर खातून शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित पाया गया। कुल 68 बच्चों के सापेक्ष 56 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बिहारी-1 में नामांकित कुल 62 बच्चों के सापेक्ष 52 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय फहीमपुर कला खतौली के निरीक्षण में गरिमा सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर तथा कार्यरत अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। नामांकित कुल 74 बच्चों के सापेक्ष 68 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय मुनव्वरपुर कलां में नामांकित कुल 35 बच्चों के सापेक्ष 19 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर में पूनम सिंह स०अ० आकस्मिक अवकाश पर, पूजा सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर तथा निशांत अनुदेशक अवैतनिक अवकाश पर पाए गए। प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर-1 में रजनी सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। वहीं, प्राथमिक विद्यालय जोहरा शिक्षिका रितु चौधरी बाल्य देखभाल अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा-1 में सीमा चौहान व रितु सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर तथा शाहज़ेब अख्तर सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा में शगुफ्ता बानो इं० अ० चिकित्सा अवकाश पर पाई गई। सभी विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट तथा हैंडपंप व सबमर्सिबल क्रियाशील अवस्था में हैं। समस्त विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष अधिकाधिक उपस्थिति (90 प्रतिशत) सुनिश्चित कराए जाने, सभी विद्यालयों की रंगाई-पुताई का कार्य एक सप्ताह के भीतर कराई जाने, टैबलेट का उपयोग किए जाने, बच्चों को खेल सामग्री का उपयोग प्रतिदिन नियमित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए।
वैलेंटाइन-डे पर क्रांति सेना का पहरा, रेस्टोरेंट-होटल पर नजर
Post Views: 267













Total views : 265734