
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से दी मात
लोकपथ लाइव, कोलंबों: टी20 विश्वकप 2026 के एक मुकाबले में जिम्बाब्वे के सामने ऑस्ट्रेलिया बेबस नजर आया, जिसकी पूरी टीम जिम्बाब्वे द्वारा दिये गये 170 रनों के आसान लक्ष्य को पूरा करने से पहले ही 19.3 ओवर में 146 रनों पर ढ़ेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में जिम्बाब्वे को 23 रनों जीत हासिल हुई।


श्रीलंका की राजधानी कोलंबों के प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले खेलने का न्यौता दिया और जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया 23 रनों से हार गई। टी20 विश्वकप में जिम्बाब्वे टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह दूसीर जीत है। साल 2007 के टी20 विश्वकप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे का पहला विकेट आठवें ओवर में 61 के स्कोर पर गिरा, जब मार्कस स्टोइनिस ने तादिवानाशे मरुमानी को जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराकर पवैलियन भेजा, उन्होंने 21 गेंद में सात चौके से 35 रनों का योगदान दिया। जबकि जिम्बाब्वे को दूसरा झटका कैमरन ग्रीन ने रेयान बर्ल को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। बर्ल ने 30 गेंद में 35 रन बनाए, जिसमें उनके चार चौके शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस आठ रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैमरन ग्रीन और टिम डेविड खाता नहीं खोल सके। ब्लेसिंग मुजरबानी ने इंग्लिस और डेविड को आउट किया।

पावर प्ले के भीतर ही ऑस्ट्रेलिया ने 29 रन पर चार विकेट खो दिए थे। बाद में ग्लेन मैक्सवेल ने मैट रेनशॉ के साथ पांचवें विकेट के लिए 59 गेंद में 77 रन की साझेदारी निभाई, लेकिन मैक्सवेल 32 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गये, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को पारी संभलने का मौका नही मिला और पूरी टीम 146 रनों पर ढ़ेर हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से मुजरबानी ने चार और इवांस ने तीन विकेट झटके। जबकि मसाकदजा और बर्ल ने एक-एक विकेट झटका।
मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया
जिम्बाब्वे की इस शानदार जीत से ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 की राह मुश्किल में नजर आ रही है। यानी ऑस्ट्रेलिया को अब अगला मुकाबला खेलना है। यदि श्रीलंका जीती, तो ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर हो जाएगी। फिलहाल ग्रुप-बी में श्रीलंका दो मैचों में दो जीत और चार अंक लेकर शीर्ष पर हैं। जबकि दो अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। मसलन अब जिम्बाब्वे या श्रीलंका एक-एक मैच हारे और ऑस्ट्रेलिया अपने बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतें, तो सुपर-8 में पहुंच सकती है।










Total views : 210357