
प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे रहमान, भारत के साथ बेहतर संबंधों की बढ़ी उम्मीदें
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बांग्लादेश आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में शानदार जीत हासिल की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी प्रमुख तारिक रहमान को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी और कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा तैयार रहेगा।


बांग्लादेश की 300 संसदीय सीटों में से 299 सीटों पर मतदान हुआ और बहुमत के लिए 151 सीटें जरूरी होती हैं। इस आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगी दलों को इससे भी ज्यादा सीटों पर जीत हासिल हुई है। जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को अभी तक केवल 73 सीटें मिली हैं। बांग्लादेश में 2024 के बड़े आंदोलन के बाद 12 फरवरी को पहली बार राष्ट्रीय चुनाव हुए हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश में जारी सत्ता के लिए संघर्ष और घमासान के 18 महीनें के बाद हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बड़ा जनादेश मिला। मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीएनपी को दो तिहाई बहुमत मिले है। इसके साथ पीएम मोदी ने भारत और बांग्लादेश के रिश्ते को लेकर भी अपनी बड़ा संकेत दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं। बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तारिक रहमान को उनकी पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी सफलता पर बधाई दी है।

दो दशक बाद सत्ता में लौटी बीएनपी
13वें संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल करने वाले तारिक रहमान ने 9 जनवरी को अपनी मां के निधन के कुछ समय बाद ही पार्टी की कमान औपचारिक रूप से संभाली थी। 60 वर्षीय हमान बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के सबसे बड़े बेटे हैं। उनकी मां खालिदा जिया 1991 में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। उनके पिता बांग्लादेश में सेना प्रमुख और देश के छठे राष्ट्रपति रहे थे। रहमान 4 साल जेल में रहने के बाद 2008 में देश छोड़कर लंदन चले गए थे। 2018 से विदेश से ही बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर भूमिका निभा रहे थे।










Total views : 210112