
नई व्यवस्था में को छुट्टी के दिन बुलाने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक से अनुमति अनिवार्य होगा
लोकपथ लाइव, लखनऊ: योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी किये हैं कि माध्यमिक विद्यालयों में स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को छुट्टी के दिन बुलाने पर रोक लगाने के लिए शासन की ओर से जल्द ही ऐसे कड़े निर्देश जारी होंगे, जिसमें छुट्टी के दिन किसी भी शिक्षक को ड्यूटी पर बुलाने से पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।


उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश में जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले दिनों कड़ाके की ठंड में योगी सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों में भी छुट्टी की गई थी। इसके अलावा कुछ अन्य अवसरों पर भी छुट्टियों में शिक्षकों को काम के लिए डीआईओएस द्वारा बुलाया गया था। कई जिलों में तो विद्यालय खुलने का समय निकलने के बाद सूचना देकर शिक्षकों को बुलवाया गया था। इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने शासन और शिक्षा निदेशालय के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस पर रोक लगाने का आदेश भी जारी किया गया, किंतु इस पर प्रभावी अमल नहीं हुआ। इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित डीआईओएस को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। अब इसकी शिकायत जब शासन तक पहुंची तो योगी सरकार ने इसके लिए कड़े निर्देश जारी करने का निर्णय लेने की तैयारी कर ली है।

शिक्षकों को मिलेगी राहत
सूत्रों के अनुसार जल्द ही शासन की ओर से इसके लिए कड़े निर्देश भी जारी किए जाएंगे। शासन ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मुद्दे पर साफ और ठोस गाइडलाइन बनाई जाए। इसमें यह व्यवस्था के संकेत है कि छुट्टी के दिन किसी भी शिक्षक को ड्यूटी पर बुलाने से पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। अगर यूपी शासन के प्रस्तावित आदेश लागू होते हैं, तो इससे न केवल शिक्षकों को राहत मिलेगी बल्कि प्रशासनिक मनमानी पर भी लगाम लगेगी। छुट्टी का मतलब वास्तव में छुट्टी होगा, इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और कार्य-संस्कृति में पारदर्शिता आएगी। यह भी माना जा रहा है कि जल्द ही शासन स्तर से कड़े दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, जिससे नियम तोड़ने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकेगी।
शिक्षकों की क्या है मांग?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री राजीव यादव ने साफ कहा है कि शिक्षक काम से भाग नहीं रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वे छुट्टी के दिन भी ड्यूटी करने को तैयार हैं, लेकिन उसके बदले उन्हें उचित प्रतिकर अवकाश मिलना चाहिए। उनका कहना है कि अगर एक दिन की छुट्टी में ड्यूटी कराई जाती है, तो बदले में एक दिन का अवकाश मिलना चाहिए। यही न्यायसंगत और व्यावहारिक व्यवस्था है।











Total views : 240776