Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » आचार्य प्रमोद कृष्णम् बोले, विश्व महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर भारत

आचार्य प्रमोद कृष्णम् बोले, विश्व महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर भारत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: भारत को विश्व गुरु के सिंहासन पर आसीन देखना हर भारतीय का स्वप्न है, और आज यह स्वप्न साकार होता दिख रहा है। यह उद्गार कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने मुजफ्फरनगर मूलचंद रिसॉर्ट में आयोजित एक भव्य विचार गोष्ठी में व्यक्त किए। इस दौरान भारत बनेगा विश्व महाशक्ति’ विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में अध्यात्म, राजनीति और समाजसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।

How to Make a News Portal

सत्यप्रकाश रेशू द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण विमर्श को सुनने के लिए  ‘बुद्धिजीवी’ सहित आम लोग कार्यक्रम में पहुंचे।इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने अल्प उपस्थिति की परवाह किए बिना अपने मधुर गायन और जीवन के अनुभवों से भारत को महाशक्ति बनाने के प्रभावी सूत्र साझा किए।

आचार्य ने अपने संबोधन में भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि G-20 जैसे मंचों पर दुनिया ने भारत की सामर्थ्य को स्वीकार किया है। जब विदेशी राष्ट्राध्यक्ष भारतीय नेतृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं, तो वह केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का सम्मान होता है।

विशिष्ट अतिथि एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि भारत आज भी अध्यात्म एवं योग के क्षेत्र में विश्व का पथ-प्रदर्शक है। आचार्य श्री ने सफलता के लिए निरंतर कर्मशीलता, टीम भावना, धैर्य और नवाचार को अनिवार्य बताया। उन्होंने “कुछ तो लोग कहेंगे…” और “पत्ता टूटा डाल से…” जैसे गीतों के माध्यम से जीवन के उतार-चढ़ाव को उत्साहित ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मानवता की मिसाल पेश करने वाली क्रांतिकारी समाजसेविका शालू सैनी को आचार्य श्री ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शालू सैनी द्वारा लावारिस व निर्धन शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार करने के अदम्य साहस की सभी ने सराहना की।
लगभग सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चले कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक कंसल, ममता अग्रवाल, पंकज त्यागी, सत्यप्रकाश रेशू आदि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ यह कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, ममता अग्रवाल, पंकज त्यागी, जैन प्रकाश गर्ग, सत्यप्रकाश रेशू, नरेंद्र पंवार, अरुण प्रताप सिंह, कवि विनोद त्यागी, मंत्री योगराज सिंह, संजय मित्तल और हिंदू महासभा के योगेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 3 4 4
Total views : 209740

Follow us on