
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में ठंड का अत्याधिक प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। इसको देखते हुए डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर स्कूलों में ठंड व कोहरे के चलते अवकाश बढ़ा दिया गया है। बीएसए संदीप कुमार ने रविवार की देर शाम आदेश जारी किया है, जिसमें अवगत कराया है कि 29 दिसंबर दिन सोमवार को भी कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों के लिए मान्य होगा।


Post Views: 785












Total views : 403676