Select Language :

Home » एजुकेशन » परमाणु ऊर्जा की प्रासंगिकता पर हुई अंतरविद्यालय भाषण प्रतियोगिता

परमाणु ऊर्जा की प्रासंगिकता पर हुई अंतरविद्यालय भाषण प्रतियोगिता

LP Live, Muzaffarnagar:  पीआर पब्लिक स्कूल में बुधवार को वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा के जन्मदिवस पर वर्तमान समय में परमाणु ऊर्जा की प्रासंगिकता विषय पर अंतरविद्यालयीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता हुई। दो ग्रुपों में पहले तीन स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन पोटाश लिमिटेड के जीएम राकेश शर्मा, इंजीनियर क्लब के अध्यक्ष सुभाष चंद्र, बसंत कुमार गोयल, अतुल बालियान, दुष्यंत त्यागी, विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल और प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों में आलोचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का माध्यम है। प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इसे दो वर्गों ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया और प्रतियोगिताएं हुई। ग्रुप ए में बैतुल वेदांता पब्लिक स्कूल से आशिया , आर्या कौशिक (पीआर पब्लिक स्कूल) और अनंत जैन (एसडी पब्लिक स्कूल) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप बी में शाह फहाद (श्रीराम पॉलिटेक्निक), वासु कश्यप (गांधी पॉलिटेक्न) व संदीप कुमार आईटीआई मुजफ्फरनगर ने प्रथम तीन स्थानों पर पुरस्कार प्राप्त किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा, राखी पाल, शिखा ठाकुर, प्रज्ञा सिंधी, नीता गुप्ता, शशि जैन, प्रियांशी, आंचल गुप्ता, ममता पुंडीर, बीना वत्स, निशु चौधरी, अनीता शर्मा, सोनाक्षी, शालू, चेतना मल्हान, विशांक त्यागी, दीपक मलिक, विश्व बंधु शर्मा, रितेश त्यागी, अनुपम सैनी आदि का विशेष योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 8 1
Total views : 403676

Follow us on