Select Language :

Home » राजनीति » बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

Bihar Assembly Elections
LP Live, New Delhi/ Patna (ओ.पी. पाल):
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को संपन्न होगा, जबकि 14 नवंबर 2025 को मतगणना की जाएगी। बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 122 सीटें चाहिए।
पहला चरण (फेज-1):
कुल सीटें: 121
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन पत्रों की जांच: 18 अक्टूबर 2025
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
मतदान: 6 नवंबर 2025
दूसरा चरण (फेज-2):
कुल सीटें: 122
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन पत्रों की जांच: 21 अक्टूबर 2025
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025
मतदान: 11 नवंबर 2025
चुनाव परिणाम:
वोटों की गिनती (मतगणना): 14 नवंबर 2025 को दोनों चरणों के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे।
उपचुनाव भी होंगे साथ-साथ
मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी जानकारी दी कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के 7 अन्य राज्यों में उपचुनाव कराए जाएंगे। इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान शामिल हैं।
इन उपचुनावों के लिए भी मतदान 11 नवंबर को होगा और परिणाम 14 नवंबर को आएंगे।
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी
चुनाव आयोग ने भरोसा दिलाया है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होगी। सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जाएगी, और मतदान के दौरान EVM व VVPAT मशीनों की निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 8 1
Total views : 403676

Follow us on