Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मिशन शक्ति प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मिशन शक्ति प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

LP Live, Muzaffarnagar:
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जडौदा मिशन शक्ति 5.0 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग जैस्मिन, विशिष्ट अतिथि डा. राजीव कुमार, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, विद्यालय अध्यक्ष श्रीमती रीटा दहिया, श्रीमती रीना एवं श्रीमती सुरेखा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मिशन शक्ति 5.0 को इस वर्ष शक्ति के पंच प्रवाह के रूप सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण में रखा गया है। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत पोस्टर, स्लोगन एवं गीतों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गयी।  जैस्मिन ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 एक अभियान है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण, स्वावलम्बन को बढावा देने के लिए शुरू किया है। महिलाओं के साथ उत्पीडन एवं अपराधों को रोकने के लिए त्वरित कार्यवाही, शिकायतों का निस्तारण एवं महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करना है, इस मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को जागरूक करके उन्हें सामुदायिक जुडाव, महिलाओं के अधिकार एवं सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देना सम्मिलित है। छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने पोस्टर, स्लोगन, गीत एवं आत्मरक्षा हेतु लाठी का प्रदर्शन कर अतिथियों को हतप्रभ कर दिया। आराध्या, पूर्वी, विधि, प्रियांशी, अक्षिता पहाडवाल, अदिति, वंशिका, जानवी, मानवी, अर्पिता, सृष्टि। अंशिका, वंशिका, परी, वैष्णवी, अंजी। आराध्या, प्रियांशी सिंह, अनोखी, वैष्णवी को पुरस्कृत किया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 1 6
Total views : 403730

Follow us on