Select Language :

Home » अपराध » स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, चार युवतियाँ और मैनेजर गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, चार युवतियाँ और मैनेजर गिरफ्तार

LP Live, Muzaffarnagar: मुज़फ्फरनगर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर सोमवार को पुलिस ने अचानक छापा मार कार्रवाई की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

How to Make a News Portal

पुलिस ने मौके से चार लड़कियों को हिरासत में लिया है, साथ ही स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान टीम को कई संदिग्ध वस्तुएँ भी मिली हैं, जिन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।छापेमारी रेलवे रोड स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर की गई, जहाँ कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। पुलिस की यह कार्रवाई मिशन शक्ति के तहत गुप्त सूचना के आधार पर की गई, और अब इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। सीओ सिटी  Sidharth Mishra का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 8 3
Total views : 403678

Follow us on