Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » रामलीला मंचन के साथ नारी सुरक्षा का संकल्प

रामलीला मंचन के साथ नारी सुरक्षा का संकल्प

LP Live, Muzaffarnagar: आदर्श रामलीला मंचन पटेल नगर ने अपने पचास स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस गौरवपूर्ण अवसर पर 25 सितंबर को पटेल नगर स्थित आदर्श रामलीला मैदान में भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को मिशन शक्ति अभियान से भी जोड़ा गया, जिससे महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश जनमानस तक प्रभावी रूप से पहुंचाया गया।

How to Make a News Portal

महिला एसपी  समेत पुलिस टीम का सम्मान 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक (अपराध) इन्दु सिद्धार्थ ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं एवं युवतियों को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
उन्होंने मंच से 1090 (वूमेन पॉवर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), व 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) जैसे महत्त्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और उपस्थित जनसमूह से अपील की कि इन सेवाओं का जागरूक उपयोग करें।

राम के वनवास का भावपूर्ण प्रसंग हुआ 

रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण किया गया, जिसमें भगवान राम की पितृभक्ति व कर्तव्यपरायणता को दर्शाया गया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय  मिश्रा ने भी राम के आदर्शों को वर्तमान समाज के लिए प्रासंगिक बताया और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों का समर्थन करते हुए नारी सम्मान पर बल दिया।

व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने रामलीला को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक मूल्यों और जागरूकता को एक नई दिशा दी जा सकती है।

इस अवसर पर रामलीला आयोजन समिति के अनिल ऐरन, विकल्प जैन, जितेंद्र कुच्छल सहित पूरी टीम को पचास वर्षों की यात्रा पूर्ण करने पर अतिथियों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, उद्योगपति सीओ मंडी राजु कुमार साव, एसएसओ ब्रजेश कुमार शर्मा, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को रामलीला कमेटी द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं पटका भेंटकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि रामलीला जैसे सांस्कृतिक मंच, समाज में जागरूकता अभियान जैसे मिशन शक्ति को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 0 1 1 8
Total views : 87478

Follow us on