Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी: रोजगार महाकुंभ में 60,244 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

यूपी: रोजगार महाकुंभ में 60,244 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

यूपी की सबसे बड़ी एवं ऐतिहासिक पुलिस भर्ती में 12048 महिलाएं भी बनी सिपाही
LP Live, Lucknow: रविवार को जब सूर्य उदय हुआ तो उत्तर प्रदेश के 60,244 युवाओं के सपनों को पंख लगते नजर आए। मसलन लखनऊ में आयोजित ‘रोजगार के महाकुंभ’ में सबसे बड़ी ऐतिहासिक पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित 60,244 युवा एक साथ नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे, इनमें 12048 महिला सिपाही भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती में चयनितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

How to Make a News Portal

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अभ्यर्थियों को मंच पर अपने हाथ से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जबकि शेष अभ्यर्थियों को समारोह स्थल पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यूपी में आरक्षी नागरिक पुलिस में 60,244 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। नव चयनित सिपाहियों में 12048 महिलाएं भी हैं। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने चयनितों को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती को लेकर कहा कि आज उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन है और यूपी में आज युवाओं के जीवन का सबसे शुभ दिन है। अमित शाह ने कहा कि 2017 के बाद यूपी पुलिस बुलंदी की राह पर आगे बढ़ी है। प्रदेश में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का बेहतर माहौल है। योगी आदित्यनाथ के रूप में पुलिस बल को नया आत्मविश्वास और जनता का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं के लिए आरक्षण की जो व्यवस्था की, उसका शतप्रतिशत अनुकरण उत्तर प्रदेश में हुआ है। आज तक जाति के आधार पर भर्तियां होती थीं। तकनीक की कोई ताकत नहीं थी। उन्होंने अभ्यर्थियों को सुरक्षा, सेवा व संवेदनशीलता के मंत्र के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव, सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य, आशीष पटेल, ओपी राजभर, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद आदि मौजूद रहे।

शाह ने इन्हें सौंपे नियुक्ति पत्र
गृह मंत्री अमित शाह ने जिन 15 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिये हैं, उनमें संतकबीर नगर के सत्यम नायक, खीरी के प्रेम सागर, फर्रुखाबाद की शालिनी शाक्या, बलिया के उपेंद्र कुमार यादव, बरेली की शिल्पा सिंह, कानपुर देहात के बीनू बाबू, महोबा के योगेंद्र सिंह, उन्नाव के शिवांश पटेल, वाराणसी के मनीष त्रिपाठी, लखनऊ की रोशन जहां, कानुपर नगर के आजाद कुशवाहा, गोरखपुर की मिथिलेश भट्ट, रायबरेली की सोनी रावत, मऊ की नेहा गोंड, बागपत के सचिन सैनी को अमित शाह ने नियुक्ति पत्र दिया। गौरतलब है कि पहले परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद कर दी गई थी जिसे बाद में दोबारा कराया गया।कार्यक्रम में जिलों से अभ्यर्थियों को लखनऊ लाया गया।

अनुशासन भी बेमिसाल
डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 से अधिक अभ्यर्थियों के साथ ही सुरक्षा और व्यवस्था में तैनात अधिकारी/कर्मचारी, फिर भी अनुशासन ऐसा कि जिसने भी देखा, मुरीद हो गया। बसों से आये नवचयनित अभ्यर्थी आयोजन स्थल पर एक साथ पंक्ति में जाकर बैठे। खाकी पैंट, सफेद शर्ट, सफेद टोपी पहने पुरूष अभ्यर्थी व सलवार सूट/साड़ी में 12 हजार से अधिक महिला अभ्यर्थियों का अनुशासन देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने व्यवस्थाओं के निमित्त कई निर्देश भी दिए थे। आयोजन स्थल पर भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। वहीं मेडिकल टीम भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। यहां आए लोगों के लिए फर्स्ट एड समेत अन्य व्यवस्था की गई थी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 1 4 5 7
Total views : 89984

Follow us on