Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कृषि क्षेत्र में रोजगार के विकल्प, विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

कृषि क्षेत्र में रोजगार के विकल्प, विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

LP Live, Muzaffarnagar:  श्री राम कालेज में बीएससी कृषि विभाग द्वारा बीएससी कृषि के आठवें सेमेस्टर में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय करियर काउंसलिंग लेक्चर का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके रोजगार विकल्पों के प्रति जागरूक करना और सही दिशा में मार्गदर्शन देना था।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम कालेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान की छात्राओं प्रिया सिंह, सुषमा, छोटी कुमारी, विनीता, प्रियदर्शिनी के द्वारा स्वागत गीत भी गाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में करियर काउंसलर डा. रबीश सहायक प्रोफेसर मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की उपस्थित में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों को रोजगार के विकल्पों की सही जानकारी देना समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के आयोजन उनके भविष्य निर्धारण में सहायक होते हैं। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में रोजगार के असीम अवसर बताते हुये कहा कि विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम के बाद ग्रामीण कृषि प्रसार अधिकारी, एवं जिला उद्यान अधिकारी, राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण बैंक, इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड, राष्ट्रीय बीज निगम,कृषि वन अधिकारी, कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड, राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, कृषि अधिकारी, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर, कृषि, किसान कल्याण मंत्रालय, एग्रीकल्चर रिसर्च सर्विस, विभिन्न राज्य कृषि विभागों में नौकरियो के लिये आवेदन कर सकता है और सरकारी सेवाओं सहित निजी क्षेत्र में कृषि से संबंधित नौकरियों में कृषि सलाहकार, फार्म प्रबंधक, कृषि विज्ञानी, खाद्य प्रौद्योगिकी विद्, कृषि व्यवसाय प्रबंधक, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और कृषि इनपुट आपूर्तिकर्ताओं या खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों के साथ बिक्री और विपणन भूमिकाएं में रोजगार के असीम अवसर हैं। कार्यक्रम में सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी व प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन कृषि प्रसार के सहायक प्राध्यापक सचिन कुमार साहू द्वारा किया गया। समन्वयक डा. प्रवीन मलिक, डा. रत्नाकिरन वानखेडे ने छात्र छात्राओं को उनके भविष्य के लिए कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डा. अंजली जाखड़, डा. रिया जख़वाल, डा. संतोष, डा. उमरा, डा. प्रदीप, सूरज, आबिद, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 9 3 4
Total views : 385704

Follow us on