Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » BAJMC में प्रियल बालियान ने किया टाप, मेधावी पुरस्कृत

BAJMC में प्रियल बालियान ने किया टाप, मेधावी पुरस्कृत

LP Live, Muzaffarnagar:  मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्राओं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। बीएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रियल बालियान ने 85.8 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान, सृष्टि खुराना ने 83.2 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय जबकि 82.2 प्रतिशत अंको के साथ ज़किया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रीराम कालेज के निदेशक ड़ा. अशोक कुमार ने सभी विद्यार्थियों की प्रसंशा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत व लगन का परिणाम है जिससे विद्यार्थियो ने उच्च स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी महाविद्यालय से प्राप्त ज्ञान को भविष्य में देश व समाज निर्माण में प्रयोग कर महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन करेगें। प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों पुरस्कृत किया। विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान एसआरजीसी प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, डीन प्रबंधन डा सौरभ मित्तल, मानव संसाधन पंकज कुमार, डा. प्रमोद कुमार, प्रवक्ता कम्प्यूटर एप्लीकेशन, विभाग की प्रवक्ता कहकशा मिर्ज़ा, शिवानी बर्मन, मयंक वर्मा आदि मौजूद रहे।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 5 2
Total views : 403924

Follow us on