उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर नगर पालिका के ईओ बदले, प्रज्ञा सिंह को चार्ज


LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर नगर पालिका में तैनात रहे ईओ हेमराज सिंह का हमीरपुर में तबादला हो गया है। शासन ने उनके स्थान पर लखनऊ नगर निगम से जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह को अधिशासी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। ईओ हेमराज सिंह का मुजफ्फरनगर नगर पालिका में करीब 3 साल का कार्यकाल रहा है। उनके कार्यकाल में काफी उतार चढ़ाव भी आए हैं। उधर आईजीएल प्रकरण को लेकर उनके खिलाफ एडीएम प्रशासन के द्वारा जांच भी चल रही है।
