Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एमपीएल सीजन-2 के लिए 284 खिलाड़ियों का ट्रायल

एमपीएल सीजन-2 के लिए 284 खिलाड़ियों का ट्रायल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए रविवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ इसमें सभी पंजीकृत खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बाहर से बुलाए गए चयनकर्ता पूर्व रणजी खिलाडी प्रशांत गुप्ता, हर्ष माथुर और विकास चौधरी ने लगभग चार घंटे तक सभी खिलाड़ियों की गेंदबाजी व बल्लेबाजी क्षेत्र रक्षण और विकेट कीपिंग का बारीकी से परीक्षण किया।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए एमपीएल सीजन-2 के ट्रायल में मुजफ्फरनगर के 164 खिलाड़ी, सहारनपुर के 35, शामली के 62 और मेरठ के 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बाहर से बुलाए गए चयनकर्ता पूर्व रणजी खिलाडी प्रशांत गुप्ता, हर्ष माथुर और विकास चौधरी द्वारा लगभग चार घंटे तक सभी खिलाड़ियों की गेंदबाजी बल्लेबाजी क्षेत्र रक्षण और विकेट कीपिंग का बारीकी से देखा गया। इन सभी जिलों सें कई बीसीसीआई ट्रॉफी खिलाड़ियों नें भी अपना ट्रायल दिया। एमपीएल मे भाग लेने वाली कई टीमों के ऑनर कोच और मार्की प्लेयर भी इस दौरान स्टेडियम में मौजूद रहे मैच की तैयारियों को लेकर खिलाड़ियो का दमखम देखा। ट्रायल के दौरान एमसीए के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, डॉ हेमंत, डॉ यश अग्रवाल, अमित गर्ग, रोहन त्यागी, मोहमद अरशद आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 1
Total views : 392339

Follow us on