
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग 23 फरवरी से चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो रही है। लीग का शुभारंभ सहारनपुर मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार और डीआईजी अभिषेक सिंह सहित डीएम उमेश कुमार मिश्रा करेंगे। इसमें 12 टीमे प्रतिभाग करेगी। फाइनल विजेता टीम को ढाई लाख रुपये की नकद धनराशि इनाम के रूप में मिलेगी।
नई मंडी गणपति धाम मंदिर में शनिवार को मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता की। इसमें एमसीए सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 की शुरूआत 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसमें 12 टीमे भाग लेंगी, प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी भाग लेंगे। हर टीम के साथ कोच व मैनेजर नियुक्त किए गए हैं। चैयरमैन भीमसैन कंसल ने बताया कि लीग में अम्बा वारियर्स, बिंदल्स स्ट्राइकर्स, क्रिकगिरी चैंप्स, देवभूमि रॉयल्स, सिल्वरटोन पैंथर्स, सिल्वर टाइर्ग्स, आरपीएल, मेडिकल मैवेरिक्स, टिहरी फाल्कंस, वंसुधरा सुपरकिंग्स, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस व भवानी लासंय शामिल है। एमपीएल का लाइव प्रसारण स्टेक्स स्पोटर्स पर होगा। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को दोनों सेमीफाइल मुकाबले और 13 मार्च को फाइनल मैच होगा। बीच में होली के दिन मैच नहीं होगा। इस दौरान कुशल पाल, अरविंद भारद्वाज, रोहित चौधरी, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
Post Views: 276













Total views : 404281