Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर

अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर

 लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर । रुड़की रोड स्थित आनंद पूरी पेट्रोल पंप के सामने अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के तत्वावधान में 14वें कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विधिवत रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी और दूर-दराज से आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन व प्रसाद वितरित किया।
शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आयोजकों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी बाबूराम पांचाल, जगदीश पांचाल, शेरपाल पांचाल, नितिन पांचाल, आकाश पांचाल और मनोज पांचाल विश्वकर्मा की उपस्थिति में मंच संचालक देशपाल पांचाल एवं महासभा के पदाधिकारियों ने मंत्री जी को अंगवस्त्र पहनाकर तथा भगवान भोलेनाथ व भगवान विश्वकर्मा जी का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार से मां गंगा का पवित्र जल लेकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने जा रहे देवतुल्य शिवभक्तों की सेवा करना परम सौभाग्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा मात्र नहीं है, बल्कि यह सनातन सभ्यता की गौरवशाली विरासत, लोक आस्था की विराट अभिव्यक्ति तथा सेवा एवं त्याग की अनुपम साधना है।
शिविर के उद्घाटन एवं सेवा कार्य के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से डॉ. सुभाष चंद शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, मुकेश धीमान, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, एस.के. भारद्वाज, विशम्बर पांचाल, नीरज शर्मा, पवन पांचाल, मंगल सिंह जांगिड़, बलराज कोरी, महावीर पांचाल, विपिन पांचाल, नरेश पांचाल, नीरज धीमान, सुभाष धीमान, मनोज पवार, अजय सिंघल, ओमप्रकाश धीमान, सभासद रजत धीमान, कार्तिक धीमान, रामपाल धीमान, लोकेश सैनी, बिजेंद्र सैनी, सतीश पांचाल तथा सुनील पांचाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 0 2 0 9
Total views : 395708

Follow us on