
लोकपथ लाइव, मुज़फ्फरनगर। हरियाली तीज के अवसर पर श्री राज दुर्गा योगासन केंद्र में बुधवार को तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती कीर्ति आहलावत ने किया, जबकि पूनम शर्मा ने एंकरिंग करते हुए कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भावना चौधरी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक उपस्थित रहीं। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता, मनोरंजक खेल, झूला और जलपान कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तीज के पारंपरिक पर्व का आनंद लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में इंदिरा और नीलम को तीज क्वीन चुना गया। आयोजन को सफल बनाने में संतोष, ममता, माधवी, माही, नीलम, कमला, उर्मिला, चेतना, इंदिरा, नूपुर, अनीता, सावित्री, कविता और डिंपल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पारंपरिक तीज गीतों व मनोरंजक गतिविधियों के बीच उत्सव का माहौल बना रहा।














Total views : 398085