उत्तर प्रदेश

त्यागी सभा भवन के नए अध्यक्ष हुए घोषित

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के फ्रेंड्स कालोनी स्थित त्यागी सभा भवन में शुक्रवार को समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें त्यागी सभा भवन की नई कार्यकारिणी को लेकर विचार रखे गए। सर्वसमिति के बाद अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरिओम त्यागी को दी गई।

त्यागी सभा भवन की नई कार्यकारणी की बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद त्यागी का स्वागत हुआ। इसके बाद सर्वसमिति से त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष के रूप में दोबारा से जिम्मेदारी हरिओम त्यागी को देने पर सहमति बनी। इसके बाद सभी ने हरिओम त्यागी को फिर से सभा भवन का अध्यक्ष चुना। हरिओम त्यागी ने बताया कि अब अन्य पदाधिकारियों को चुना जाएगा। बैठक में हरीश त्यागी, अविनाश त्यागी, जोनी त्यागी, सोनू त्यागी, अनुज त्यागी, विपिन त्यागी, मंगलसेन त्यागी, उमेश त्यागी, अंबुज त्यागी, विपुल बेहड़ी, देवव्रत त्यागी आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button