दिल्ली-एनसीआरदेशराजनीति

सोनिया गांधी फिर बनी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का प्रस्ताव सर्वसम्मिति से पारित

LP Live, New Delhi: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में एक बार फिर से सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से पार्टी संसदीय दल का नेता यानी अध्यक्ष चुन लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव किया था।

संसद परिसर में शनिवार को हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में दूसरी बार सोनिया गांधी को संसदीय दल का अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि सोनिया जैसा इंसान पार्टी के लिए अपनी सारी खुशियां छोड़कर पार्टी की सेवा कर रही हैं और उन्होंने अपनी तकलीफ को पीछे रख कर देश के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। सोनिया के दोबारा सीपीपी चुने जाने के मौके पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि सोनिया गांधी के फिर से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुने जाना हमारे लिए एक भावुक पल था। पीएम के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि जब हमें न्योता ही नहीं मिला तो हमें क्या पता कि फॉरेन से कौन से अतिथि आ रहे हैं। हमें तो सिर्फ मीडिया से पता चल रहा है। हमें कोई इनविटेशन नहीं दिया गया है।

जिम्मेदारी के प्रति सचेत रहेंगी सोनिया
संसदीय दल का अध्यक्ष चुने जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि आप सभी ने एक बार फिर मुझ पर जो बड़ी जिम्मेदारी डाली है, उसके प्रति वह गहराई से सचेत हैं। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता ने हमें लोकसभा में अधिक उपस्थिति और इसकी कार्यवाही में अधिक प्रभावी आवाज प्रदान की है, ये दोनों हमारी भागीदारी को अधिक ताकत देने में मदद करेंगे। सोनिया ने कहा कि कई लोगों ने तो कह दिया था कि हम खत्म हो जाएंगे, लेकिन खड़गे जी के दृढ़ नेतृत्व में हम टिके रहे। वह हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा वास्तव में ऐतिहासिक आंदोलन थे जिन्होंने हमारी पार्टी को पुनर्जीवित किया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button