उत्तर प्रदेशकरियरराजनीतिशिक्षा

सीएम योगी ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शिक्षा के प्रति भक्ति का भाव का पढ़ाया पाठ

LP Live, Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सभी बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रयास और शिक्षा के प्रति भक्ति भाव से जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया।

यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जीवन में आने वाले संकटों का धैर्यपूर्वक सामना करना चाहिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए क्योंकि शॉर्टकट का मार्ग कभी सफलता नहीं दिलाता है। उन्होंने कहा कि अब नकलविहीन परीक्षा यूपी की हकीकत है। यह बीते छह वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले बड़े बदलाव हैं। पहले एक-डेढ़ महीने तक बोर्ड परीक्षाएं होती रहती थीं पर अब 15 दिन में बोर्ड परीक्षा होने के बाद समय पर परिणाम घोषित कर दिया जाता है। उन्होंने छात्राओं को नंबरों का अहंकार न पालने के बजाए मेहनत करने की जरुरत पर बल दिया। उन्होंने बताया कि गरीब बच्चों के लिए 18 अटल आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। यही वास्तविक रामराज्य है।समारोह में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।

प्रदेश में 1.62 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले छह साल में प्रदेश में पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से 1.62 लाख से ज्यादा शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड या बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नियुक्त किया गया। शिक्षकों की इतने बड़े स्तर पर सरकारी नियुक्ति देश के किसी अन्य राज्य में नहीं हुई। संस्कृत बोर्ड के विद्यालयों में भी पठन-पाठन का माहौल बनाने के लिए मानदेय पर शिक्षकों को रखा गया। बेसिक शिक्षा परिषद के 01 लाख 33 हजार विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से बहुत अच्छे कार्य किए गए हैं। तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 02 करोड़ युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन प्रदान किये जा चुके हैं, ताकि वे शासन की योजनाओं के साथ जुड़ सकें।

मेरठ की राधिका भी सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान 10 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये का चेक, एक-एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर के ऐसे टॉप 10 मेधावियों को भी सरकार के मंत्रीगण और जन प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया है।प्रदेश में केन्द्र व राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले ऐसे 1745 मेधावी विद्यार्थियों को चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया है। योगी ने जिन मेधावी बच्चों को सम्मानित किया, उनमें सीतापुर की प्रियांशी सोनी, महोबा के शुभ, चंदौली के इरफान, मुरादाबाद की कोषा शर्मा, मेरठ की राधिका सिंघल और आगरा की अभिषि सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में दो करोड़ छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया जा रहा है। वहीं अभ्युदय कोचिंग, शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास से जोड़ना। लंबे समय से रिक्त पदों पर शिक्षकों की उपलब्धता की व्यवस्था की गई है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button