Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » रक्षाबंधन पर बारिश और जाम में फँस गई बहना, दिल्ली से गाजियाबाद और फरीदाबाद तक जाम

रक्षाबंधन पर बारिश और जाम में फँस गई बहना, दिल्ली से गाजियाबाद और फरीदाबाद तक जाम

LP Live, New Delhi/ Ghaziabad : दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन पर बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम ग्रहण सा बन गया। जाम के कारण बहने सड़को पर लगे जाम में घंटों फसी रही। इसके चलते शुभ महूर्त में राखियां तक बाँधने की परेशानी में बहने डूब गई। कुछ जगह जल भराव घरों पानी भरने से त्योहार का रंग फीका पड गया।

How to Make a News Portal

दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन पर बारिश इतनी तेज हुई की उत्साह पर पानी फेर दिया। जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिनभर बारिश की संभावना जताई है। सुबह से ही झमाझम बारिश ने दिल्लीवालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जहां भाई-बहन के प्यार का ये पर्व खुशियां बांटने वाला होता है, वहीं सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों का उत्साह थोड़ा फीका कर दिया।

जलभराव से जगह जगह जाम, रोकी रफ्तार
दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। मंडी हाउस, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, मुंडका से लेकर नोएडा और फरीदाबाद तक जाम लगा रहा। उधर, मोदीनगर, राजनगर, मंडोली, लोनी,भोपुरा हर जगह सड़कें तालाब बन चुकी हैं और वाहन रेंगते रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 1 0 3
Total views : 392678

Follow us on