लोकसभा चुनाव: सतीश पूनिया होंगे हरियाणा के भाजपा चुनाव प्रभारी
सहस्रबुद्धे राजस्थान और अरुण सिंह बने आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी


भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, सुरेन्द्र सिंह नागर व सिद्धार्थ नाथ बने सह प्रभारी
LP Live, New Delhi: लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत भाजपा ने तीन राज्यों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। इनमें राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

भारततीय जनता पार्टी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी है। राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे के साथ पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है, जो राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर की जगह लेंगे। वहीं हरियाणा के चुनाव प्रभारी बनाए गये सतीश पूनिया के साथ राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी बनाए गये अरुण सिंह के साथ यूपी के पूर्व मंत्री व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह सह प्रभारी होंगे।
