देशराजनीति

पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’

वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ की होली मनाने की अपील

डिजिटल इंडिया बनी देश की बड़ी ताकत: मोदी
LP Live, New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने सभी को होली का त्योहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ ही मनाने का आव्हान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को सुनहरे अतीत से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया।

‘मन की बात’ की बात के 98वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि जितनी चर्चा हम देश की कर्मठता की करते हैं, उतनी ही हमारे अंदर ऊर्जा का संचार होता है। इसी ऊर्जा प्रवाह के साथ ‘मन की बात’ को देशवासियों ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है। इस मौके पर उन्होंने तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल इंडिया को देश की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि ई-संजीवनी एप से वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरी सलाह ली जा सकती है। इसके माध्यम से 10 करोड़ मरीज और डॉक्टर के साथ अद्भुत नाता है। इसकी उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी डॉक्टरों व मरीजों को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि भारत के लोगों ने तकनीक को कैसे अपने जीवन का हिस्सा बनाया है, यह इसका जीता जागता उदाहरण है। देश के सामान्य मानवी के लिए मध्यम वर्ग के लिए पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के लिए ई-संजीवनी जीवन रक्षा का केंद्र बन रहा है। भारत के यूपीआई की ताकत भी आज जानते हैं। दुनिया के कई देश इसकी तरफ आकर्षित हैं। कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच पे नाऊ एप लॉन्च किया गया है। भारत का ई-संजीवनी हो या यूपीआई ये एज ऑफ लिविंग को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित हुए हैं और ये ही भारत की डिजिटल क्रांति की शक्ति है।

युवाओं को अतीत से जोड़ना जरुरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले श्रीमान कंचन बैनर्जी ने विरासत के संरक्षण से जुड़े ऐसे ही एक अभियान की तरफ मेरा ध्यान आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के बांसबेरिया में इस महीने त्रिबेनी कुम्भो महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए, क्योंकि इस प्रथा को 700 साल के बाद पुनर्जीवित किया गया है। आज सिर्फ एक परंपरा को ही जीवित नहीं कर रहे हैं, बल्कि भारतीय सांस्कृति विरासत की भी रक्षा कर रह रहे हैं। हमारे युवाओं को देश के सुनहरे अतीत से जोड़ने का यह बहुत सराहनीय प्रयास है। भारत में ऐसे कई रीति-रिवाज है, जिन्हें फिर से जीवित करने की आवश्यकता है।

स्वच्छ भारत अभियान से बदला नजरिया
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में हमारे देश में जन भागीदारी के मायने ही बदल दिए हैं। उन्होंने ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले एक महिला समूह की का जिक्र किया, जिसमें स्वच्छता के साथ यह अभियान उनकी आमदनी का भी अच्छा जरिया बन रहा है। हम अगर ठान लें तो स्वच्छ भारत में अपना बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। कम-से-कम प्लास्टिक के बैग की जगह कपड़े के बैग का संकल्प तो हम सबको ही लेना चाहिए।

लता को किया याद
मन की बात को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल की जयंती यानी एकता दिवस पर ‘मन की बात’ में हमने तीन कंपटीशन शुरू किये थे, जिसमें ये सभी देशभक्ति पर गीत, लोरी और रंगोली से जुडी थीं। उस समय लता दीदी ने ट्वीट करके सभी देशवासियों से इस कंपटीशन में जुड़ने की अपील भी की थी। मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में कंपटीशन से जुड़े विजेताओं के नाम भी घोषित किए।

पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे वो दिन याद है, जब हमने ‘मन की बात’ में भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी। उस समय भारतीय खेलों के जुड़ने की और इन्हें सीखने की एक लहर सी उठ गई थी। मन की बात में जब भारतीय खिलौनों की बात हुई, तो देश के लोगों ने इसे हाथों-हाथ बढ़ावा दे दिया। अब तो भारतीय खिलौनों का इतना ज्यादा क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बहुत बढ़ रही है। वहीं उन्होंने कहा कि जब हमने स्टोरी टेलिंग की भारतीय विधाओं पर बात की तो उनकी प्रसिद्धि भी दूर-दूर तक पहुंच गई। ज्यादा से ज्यादा लोग भारतीय स्टोरी टेलिंग की विधाओं की तरफ आकर्षित होने लगे हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button