उत्तर प्रदेशराजनीतिव्यापार

यूपी में 2,612 किसानों से हुई 14,066.30 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद

किसानों को किया गया 2786.55 लाख रुपये का भुगतान

पूर्वी जिलों में एक नवंबर से शुरु होगी धान की खरीद
LP Live, Lucknow: योगी सरकार श्रीअन्न (मिलेट्स) के प्रोत्साहन पर फोकस के तहत आगामी 27 से 29 अक्टूबर तक श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन कर रही है। प्रदेश में किसानों की फसलों की सरकारी खरीद भी जोरो पर जारी है। प्रदेश के 40 जिलों में बनाए गये में 369 क्रय केंद्रों पर 2612 किसानों से हुई 14066.30 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वहीं किसानों को 2786.55 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सरकार एक नवंबर से धान की खरीद भी शुरु करने जा रही है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों से बाजरा की सरकारी खरीद के लिए समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है। इस भाव पर प्रदेश में बाजरा की सरकारी खरीद ने रफ्तार पकड़ी हुई है। किसानों के हित में योगी सरकार की पारदर्शी खरीद के निर्देश पर किसान बड़ी संख्या में निर्धारित किये गये एमएसपी पर बाजरा की फसल को सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच रहे हैं। प्रदेश में 18 अक्टूबर तक बाजरा की खरीद के मामले में अलीगढ़ मंडल सर्वाधिक6691.30 मीट्रिक टन बाजरा खरीदने वालों में सबसे आगे है। अलीगढ़ मंडल में हुई है। अलीगढ़ मंडल में कुल 6691.30 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। मंडल के हाथरस में 2180.20 मीट्रिक टन, अलीगढ़ में 1751.45, कासगंज में 1429.20 व 1330.45 मीट्रिक टन क्रमिक बाजरा की खरीद हुई। वहीं आगरा मंडल के फिरोजाबाद में 3019.20, आगरा में 1865. 65, मैनपुरी में 1062.05 व मथुरा में 418. 05 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हुई है।

2612 किसानों से हुई खरीद
बुधवार तक 40 जनपदों में 2612 किसानों से खरीद की जा चुकी है। फिरोजाबाद में 493, हाथरस में 448, आगरा में 447, अलीगढ़ में 351, एटा में 235, कासगंज में 190, मैनपुरी में 180, मथुरा में 86, बदायूं में 46, औरैया में 39, इटावा में 38, बुलंदशहर में 31, कानपुर देहात में 21, फर्रुखाबाद में 4, संभल में 3 किसानों से बाजार की खरीद की जा चुकी है। वहीं किसानों से अन्य स्थानों पर भी तेजी से खरीदारी जारी है।

बाजरा की खरीद के लिए 369 क्रय केंद्र स्थापित
सूबे में बाजरा की खरीद के लिए 40 जनपदों में 369 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें बुलंदशहर में 9, गौतमबुद्ध नगर में 2, मुरादाबाद में 5, रामपुर में 6, संभल में 8, अमरोहा में 2, बरेली में 9, बदायूं में 18, शाहजहांपुर में 7, सीतापुर में 6, हरदोई में 8, उन्नाव में 5, आगरा में 19, मथुरा में 15, मैनपुरी में 12, फिरोजाबाद में 18, अलीगढ़ में 19, एटा में 12, कासगंज में 15, हाथरस में 14, कानपुर नगर में 5, कानपुर देहात में 11, इटावा में 15, फर्रुखाबाद व कन्नौज में 6-6, औरैया में 14, बलिया-वाराणसी में 7-7, चंदौली में 3, जौनपुर में 8, गाजीपुर में 11, मीरजापुर में 10, संत रविदास नगर में 8, प्रयागराज में 6, कौशांबी में 9, फतेहपुर में 5, प्रतापगढ़, बांदा व जालौन में 8-8 तथा चित्रकूट में 5 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

लखनऊ संभाग में धान की खरीद शुरु
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जनपदों में पहली अक्टूबर से धान खरीद भी प्रारंभ है। पूर्वी उप्र के 3,08,663 किसानों द्वारा धान बिक्री हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है। जबकि पूर्वी उप्र के लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव तथा अयोध्या संभाग के जनपद सुल्तानपुर, अमेठी अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी में धान की खरीद 20 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अक्टूबर से 730 केंद्रों पर शुरु हुई धान की खरीद मे अब तक 2282 किसानों से 13640.22 मीट्रिक टन क्रमिक धान खरीद कॉमन व हाइब्रिड 8.24 मीट्रिक टन हुई है। गतवर्ष इस अवधि में 332 किसानों से 1614 मीट्रिक टन खरीद की गई थी। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में पहली नवंबर से शुरु होने वाली धान खरीद के लिए 3,08,663 किसानों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है। पूर्वी उप्र के इसके लिए उक्त जनपदों के जिलाधिकारियों को क्रय केंद्र क्रियाशील कराते हुये किसानों से धान की खरीद प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button