उत्तर प्रदेशकरियरराजनीति

यूपी में बदले 11 आईएएस और दस आईपीएस अफसर

इन्द्रमणि त्रिपाठी औरया तथा चंद्र विजय सिंह बने अयोध्या के जिलाधिकारी

LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने की दिशा में तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए 11 आईएएस अधिकारियों तथा दस आईपीएस अधिकारियों के इधर से उधर स्थानांतरण किये हैं। इसमें इन्द्रमणि त्रिपाठी को औरया का जिलाधिकारी बनाया गया है तो वहीं चन्द्र विजय सिंह को अयोध्या का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में 11 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण करने वाली सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि ओरैया की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश का स्थानांतरण प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के निदेशक पद पर किया गया है। इसी प्रकार सोनभद्र के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की नियुक्ति अयोध्या के जिलाधिकारी के रुप में की गई है। सरकार की इस सूची के मुताबिक प्रतीक्षारत निधि श्रीवास्तव को बदायूं के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार को प्रयागराज स्थित शिक्षा सेवा चयन आयोग का सचिव नियुक्त गया है। राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की सीईओ दिव्या मित्तल को देवरिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह को ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।

इनके भी बदले ओहदे
यूपी शासन ने अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया है, जबकि राज्यपाल के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह को सोनभद्र का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि प्रयागराज में राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) देवी शरण उपाध्याय को प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है।

शामली के कमांडर को बिजनौर भेजा
यूपी शासन ने एक सूची आईपीएस अधिकारियों की भी की है, जिसमें दस अफसरों को इधर उधर स्थानांतरित किया गया है। इसमें शामली के कमांडर अभिषेक झा बिजनौर के कमांडर बनाए गए हैं। जबकि बिजनौर कमांडर नीरज जादौन हरदोई का कमांडर नियुक्त किया गया है। एटा एसपी राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर भेजा गया है। जबकि एटा के पुलिस अधीक्षक पर श्याम नारायण की नियुक्ति की गई है। हरदोई के कमांडर गौरव बंसवाल को बनारस का डीसीपी तथा जालौन कमांडर इरज राजा को गाजीपुर का कमांडर बनाया गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button