Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर की बोर्ड परीक्षा में वंश सैनी और आर्यन पुंडीर ने जिले में किया टॉप

मुजफ्फरनगर की बोर्ड परीक्षा में वंश सैनी और आर्यन पुंडीर ने जिले में किया टॉप

लोकपथ लाइव,  मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के घोषित परीक्षा परिणामों में मुजफ्फरनगर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही वर्गों में जिले के होनहारों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।

How to Make a News Portal

हाईस्कूल: प्रदेश की मेरिट सूची में चमके वंश सैनी

हाईस्कूल परीक्षा में कुंवर जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र वंश सैनी ने 96.83% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि वंश ने उत्तर प्रदेश की टॉपर्स सूची में छठी रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

  • द्वितीय स्थान: पलक सैनी (सरस्वती शिशु मंदिर, केशवपुरी) – 94.33%

  • तृतीय स्थान: सिया (आर्य एकेडमी, शाहपुर) – 93.63%

इंटरमीडिएट: आर्यन पुंडीर बने जिला टॉपर

इंटरमीडिएट की परीक्षा में दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज, बिरालसी के छात्र आयन पुंडीर ने 90.40% अंक पाकर जिले में टॉप किया है।

  • द्वितीय स्थान: सानवी (जनता इंटर कॉलेज, भोपा) – 90%

  • तृतीय स्थान: हर्षित जैन (लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज) – 90%

गौरवपूर्ण उपलब्धि

मुजफ्फरनगर जनपद ने प्रदेश की रैंकिंग में 19वाँ स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षिक प्रगति दर्ज कराई है। विद्यालयों में मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनाई गईं। सभी सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 9 2 7 2
Total views : 292020

Follow us on