Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम, ऐसे देखें स्कोरकार्ड

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम, ऐसे देखें स्कोरकार्ड

लोकपथ लाइव, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। बोर्ड आज शाम ठीक 4 बजे हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं के परिणाम जारी करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे।

How to Make a News Portal

रिजल्ट कैसे चेक करें (How to Check Results):

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर उपलब्ध ’10वीं रिजल्ट’ या ’12वीं रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।

  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश: बोर्ड अधिकारियों ने कहा है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड पर छपे विवरणों (नाम, विषय, अंक) को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि परिणाम में कोई त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो छात्र बिना देरी किए अपने संबंधित स्कूल प्रशासन से संपर्क करें ताकि उसे समय रहते ठीक कराया जा सके। लोकपथ लाइव की और से सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रित शुभकामनाएं!

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 4
Total views : 378818

Follow us on