Select Language :

Home » एजुकेशन » अफसर बनने का सपना होगा पूरा, अभ्युदय योजना आवेदन शुरू

अफसर बनने का सपना होगा पूरा, अभ्युदय योजना आवेदन शुरू

लोकपथ लाइव,मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए प्रशासन ने मदद का हाथ बढ़ाया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग का बड़ा ऐलान किया है। अब जिले के छात्र UPSC, UPPCS, NDA, CDS, NEET, IIT-JEE समेत SSC, रेलवे और बैंकिंग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी फीस के कर सकेंगे।

How to Make a News Portal

राजकीय जिला पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा हर प्रतिभावान युवा को संसाधनों की कमी से बचाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने सपनों को नई उड़ान दें।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म महावीर चौक स्थित राजकीय लाइब्रेरी (मुख्यमंत्री अभ्युदय लाइब्रेरी) या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज और चयन प्रक्रिया

आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • पहचान पत्र (जैसे [Aadhaar Redacted] आदि)

  • 10वीं, 12वीं और स्नातक (Graduation) की मार्कशीट की छायाप्रति

छात्रों का चयन मेरिट, लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को प्रदेश के टॉप विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग दी जाएगी।

जुलाई से शुरू होगा नया सत्र

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। कक्षाएं डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) मुजफ्फरनगर में संचालित की जाएंगी। प्रशासन का दावा है कि इस पहल से मध्यम और गरीब वर्ग के मेधावी छात्रों को एक मजबूत सहारा मिलेगा।

(Help Desk)

योजना और आवेदन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • उपेन्द्र कुमार पाण्डेय (कोर्स-कॉर्डिनेटर): 9452405715

  • सुमित कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर): 7078608733

  • कुलदीप कुमार (MTS): 9012824875

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 9 1 7 6
Total views : 291896

Follow us on