दिल्ली-एनसीआरदेशराजनीतिहरियाणा

मुक्केबाज विजेंदर सिंह सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए सियासी झटका

कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली से पिछला लोस चुनाव हारे थे विजेंदर 
LP Live, New Delhi: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया को झटके पर झटके लगते जा रहे हैँ। वहीं बुधवार को हरियाणा के अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली है, जिससे कांग्रेस को हरियाणा से लेकर दिल्ली तक सियासी नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले मुक्केबाज विजेंदर सिंह, जिसने पिछले लोकसभा चुनाव में 2019 का लोकसभा चुनाव दक्षिणी दिल्ली सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस की राजनीति से उबकर उन्होंने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। जाट समुदाय के होने के कारण दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा व राजस्थान की राजनीति में उनका प्रभाव अच्छा है। इसलिए उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और दक्षिण दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में विजेंदर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विजेंदर सिंह ने उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कई अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी देश के लिए पदक जीते हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button