गुजरातदेशराजनीति

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

गुजरात में पांच बुलेट ट्रेन स्टेशनों का पूरा हुआ रेल लेवल स्लैब

वापी, बिलिमोरा, सूरत, आनंद और अहमदाबाद के स्टेशन अंतिम चरण में
LP Live, New Delhi: देश में बुलेट ट्रेन का सपना जल्द ही पूरा होगा। इसके लिए चलाई जा रही मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का पूरा करने का काम तेजी से किया जा रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के 508 किमी मार्ग पर कुल 12 स्टेशन बनाए, जा रहे हैं जिनमें से पांच वापी, बिलिमोरा, सूरत, आनंद और अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशनों का रेल लेवल स्लैब पूरा कर लिया गया है।

इस परियोजना का निर्माण कर रही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की प्रवक्ता, महाप्रबंधक(जनसंपर्क) सुषमा गौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुलेट ट्रेन के सभी स्टेशनों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गुजरात में सभी 8 स्टेशनों पर नींव का काम पूरा हो चुका है और सुपरस्ट्रक्चर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 508 किमी मार्ग पर कुल 12 स्टेशन होंगे, जिनमें गुजरात में साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा और वापी से शुरू होने वाले आठ (08) स्टेशन होंगे और महाराष्ट्र में चार (04) यानी बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई शामिल हैं। इनमें से वापी, बिलिमोरा, सूरत, आनंद और अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशनों का रेल लेवल स्लैब पूरा कर लिया गया है। वहीं कॉनकोर्स के 9 स्लैब में से 3 पूरे हो गए हैं।

उन्नत सुविधाओं से लैस स्टेशन
प्रवक्ता के अनुसार इस कॉरिडोर पर स्थित स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सभी आधुनिक और उन्नत सुविधाएं और सुख-सुविधाएं होंगी। यहां टिकट और प्रतीक्षा क्षेत्र, बिजनेस क्लास लाउंज, नर्सरी, शौचालय, धूम्रपान कक्ष, सूचना बूथ और सार्वजनिक सूचना और घोषणा प्रणाली कीव्यवस्थाहोगी। इसकेअलावा, कुछस्टेशनोंकोऑटो, बसों और टैक्सियों के साथ एकीकरण के माध्यम से एक परिवहन हब के रूप में विकसित कियाजाएगा, जो स्टेशन से बेहतर, तेज और परेशानी मुक्त कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

गुजरात में स्टेशनों की प्रगति
बुलेट ट्रेन स्टेशन   कॉन्कोर्स लेवल स्लैब    रेल लेवल स्लैब   स्तिथि
वापी                    425 मीटर                 425 मीटर          पूरा
बिलिमोरा             425मीटर                 425 मीटर          पूरा
सूरत                   450 मीटर                450 मीटर          पूरा
आनंद                 425 मीटर                425 मीटर          पूरा
अहमदाबाद          435 मीटर               435 मीटर          पूरा
भरूच                 425 मीटर               425 मीटर         350 मीटर पूरा
वडोदरा               425 मीटर               425 मीटर        प्रथम तल स्लैब की ढलाई प्रगति पर
साबरमती            425 मीटर               425 मीटर       पहली मंजिल: सभी 9 स्लैब पूरे हो गए

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button