उत्तर प्रदेशकरियरराजनीतिशिक्षा

यूपी: महिला चालको के हाथ में होगी पिंक बसों की बागडोर

जल्द शुरु होगा महिला चालकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुनी गई 23 महिलाएं
LP Live, Lucknow: प्रदेश में योगी सरकार की पिंक बसों का संचालन महिला चालकों को सौंपने की तैयारी हो रही है। इसके लिए कानपुर के प्रशिक्षण संस्थान में दूसरे बैच के लिए 23 महिलाओं का चयन किया गया है, जबकि पहले बैच में 21 महिला चालको का प्रशिक्षण चल रहा है।

योगी सरकार प्रदेश में पिंक बसों का संचालन करने जा रही है, जिनका संचालन केवल महिला चालकों को सौंपा जाएगा। इसके लिए जहां 21 महिला चालकों का प्रशिक्षण विभिन्न डिपो में चल रहा है, वहीं कानपुर के प्रशिक्षण संस्थान में दूसरे बैच के लिए 23 महिलाओं का चयन किया गया है। इसमें महिला चालकों के द्वितीय बैच के लिए कौशल विकाश मिशन द्वारा अनुमति प्राप्त हो गई है। इन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष 04 आवेदन और प्राप्त होने के बाद द्वितीय बैच का संचालन शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। इन महिला चालको के आ जाने से पिंक बसों का संचालन लगभग महिलाओं द्वारा होने लगेगा जिससे प्रदेश की महिलाएं पहले से अधिक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी। उल्लेखनीय है कि पिंक बसों के संचालन के लिए सितम्बर 2022 से 21 महिला चालको का विभिन्न डिपो में प्रशिक्षण चल रहा है।

महिलाओं का होगा सुरक्षित सफर
प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा चुकी 23 महिला अभियार्थियों में से 05 महिलाएं कानपुर नगर से जबकि एक-एक महिला कानपुर देहात, फतेहपुर, लखनऊ, रायबरेली. आगरा, फिरोजाबाद. औरैया, मैनपुरी, जालौन, चित्रकूटधाम, बस्ती, प्रतापगढ़, मेरठ, शाहजहांपुर, शामली आदि जनपदो से है। परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रथम बैच की 21 महिला चालक प्रदेश स्थित 09 प्रशिक्षण केन्द्रों (विकासनगर डिपो, किदवईनगर डिपो, फजलगंज डिपो, उन्नाव डिपो, अलीगढ़ डिपो, लोनी डिपो, कौशाम्बी डिपो, अवध डिपो, ताज डिपो आदि से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं जो जनवरी 2024 में 17 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर संचालन हेतु तैयार हो जाएंगी।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button