उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगदेशराजनीतिहरियाणा

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का शतक पूरा

'मन की बात' में कई जनआंदोलनों ने जन्म लिया: प्रधानमंत्री

ऐतिहासिक 100वें एपिसोड को देश के अलावा विदेशों में भी सुना गया
LP Live, New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हो गए। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। रविवार को इस बार के ऐतिहासिक एवं सौवें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई और करोड़ों लोगों ने इसे लाइव सुना। यही नहीं विदेशों में पीएम मोदी की मन की बात को सुना गया है।

पीएम मोदी ने अपने सौंवे मन की बात में कहा कि उन्होंने यही प्रयास किया है कि वह देश के करोड़ो लोगों की जनभावनाओं को देख और समझ पाउं और ज्यादा से ज्यादा चीजों का कर सकूं। देश भर से मिल रहे 100वें एपिसोड पर बधाई के संदेशों से वे भावुक हूं, लेकिन ‘मन की बात’ के लिए बधाई के पात्र तो देश के करोड़ो श्रोतागण है, इसीलिए ‘मन की बात’ में कितने ही जनांदोलनों ने जन्म लेकर गति पकड़ी है। जो भी मन की बात में सुझाव या संदेश अथवा अपील शामिल हुई देशवासियों ने उसे निभाने में अहम भूमिका निभाई है, चाहे वह देश खिलौने, भारतीय नस्ल के श्वान, छोटे दुकानदारों से मोलभाव न करने की अपील, हर घर में तिरंगा जैसे अनेक ऐसी चीज है, जिन्हें देश को गौरवशाली बनाने में देश की जनता हमेशा आगे चली है। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के पर्व से उनके ‘मन की बात’ की यात्रा शुरू हुई थी, जो हमारे लिए एक अनोखा पर्व बन गया है। हम इसमें सकारात्मकता को मनाते हैं और जनभागीदारी को भी मनाते करते हैं। कभी-कभी यकीन नहीं होता है कि मन की बात को इतने साल गुजर गए। हर एपिसोड अपने आप में खास रहा। हर बार भारतीयों की नई सफलता का विस्तार, इसमें कोने-कोने से लोग जुड़े, हर आयु वर्ग के लोग जुड़े।

केंद्रीय मंत्री ने लंदन में सुना कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ब्रिटेन में है तो उन्होंने लंदन में इंडिया हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुना। इसी प्रकार विभिन्न देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के सौंवें एपिसोड को सुना गया है। जबकि देशभर में इस एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए जगह जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।

यूपी के नायकों का भी जिक्र
आकाशवाणी के जरिए ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश का 71 बार जिक्र किया है, जिसमें 58 नायकों व 11 संस्थाओं के नाम लेकर उन्होंने अपना सकारात्मक संदेश दिया है। सबसे पहले ही एपिसोड में उन्होंने मेरठ के गौतम पाल का जिक्र किया था। गौतम पाल ने दिव्यांग बच्चों की बेहतरी के लिए नगर पालिका, महानगर पालिका और पंचायतों में विशेष योजनाओं की जरूरत बताई थी। मोदी ने उनके सुझाव की सराहना की थी। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा गरिमा गुप्ता ने दक्षिण अफ्रीका की खासियत पर एक कविता लिखी थी, जो स्कूल टीम के साथ अफ्रीका गई थी और उसकी कविता का जिक्र भी पीएम मोदी इस कार्यक्रम में कर चुके हैं। ऐसे न जाने कितने नायकों का जिक्र करके उन्होंने इस कार्यक्रम के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

हरियाणा के सुनील जगराल से की बात
पीएम ने अपने सौवें एपिसोड के दौरान कुछ लोगों से बात भी की, इसमें उन्होंने हरियाणा के सुनील जगराल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुनील के सेल्फी विद डॉटर कैंपेन पर मेरी नजर पड़ी तो मुझे काफी अच्छा लगा। देखते ही देखते सेल्फी विद डॉटर वैश्विक ट्रेंड बन गया। इसमें बेटी को प्रमुखता दी गई थी। इसके अलावा उन्होंने प्रदीप सांगवान से बात की, जिन्होंने हीलिंग हिमालया फाउंडेशन की शुरुआत की थी। प्रदीप आपने हिमालय को हील करने की सोची। आजकल आपका अभियान कैसे चल रहा है।”

पर्यावरण का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि वह हमेशा ही कहते रहे हैं कि हमें विदेश में टूर जाने से पहले अपने देश के टूरिज्म प्लेसों पर जाना चाहिए। ऐसे ही हमने स्वच्छ सियाचिन, सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-वेस्ट पर भी बात की है। आज दुनिया जिस पर्यावरण को लेकर इतनी परेशान है, उसे लेकर मन की बात का प्रयास भी जारी है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button