कांग्रेस के सुरजेवाला मध्य प्रदेश व मुकुल वासनिक गुजरात के प्रभारी बने
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किये गये अजय राय


कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया संगठनात्मक बदलाव
LP Live, New Delhi: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी रणनीति बनाना शुरु कर दिया है, जिसके तहत संगठनात्मक बदलाव के साथ नियुक्तियां करना शुरु कर दिया है। इसी रणनीति के तहत हरियाणा के कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश तथा मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि यूपी में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रुप में पूर्व विधायक अजय राय नियुक्त किये गये हैं।

कांग्रेस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसी साल कुछ राज्यों में विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति के तहत संगठनात्मक बदलाव के साथ कुछ नियुक्तियां की है। इनमें मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज रहे हरियाणा के कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है, जो कर्नाटक के भी प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इलेक्शन स्ट्रैटेजिस्ट सुनील कोनूगोलू को पहले ही मध्य प्रदेश में तैनात कर दिया है। जबकि पार्टी ने कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक को गुजरात का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है, जहां शक्तिसिंह गोहिल पहले से ही गुजरात के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हैं।
अजय राय को यूपी की बागडोर सौंपी
कांग्रेस हाई कमान ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को संजीवनी देने के इरादे से पूर्व विधायक अजय राय को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक इस पद की जिम्मेदारी पार्टी ने पूर्व विधायक अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अभी तक यह जिम्मेदारी बृजलाल बुखारी के हाथो में थी। गौरतलब है कि अजय राय वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
