Select Language :

Home » एजुकेशन » स्व. कमलेश शर्मा की 74वीं जयंती ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाई, दी श्रद्धांजलि

स्व. कमलेश शर्मा की 74वीं जयंती ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाई, दी श्रद्धांजलि

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संस्थापिका एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय कमलेश शर्मा की 74वीं जयंती विद्यालय परिसर में अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, वर्तमान विद्यार्थियों तथा पुरातन छात्र-छात्राओं ने स्वर्गीय कमलेश शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वर्ष 1952 में जन्मी कमलेश शर्मा द्वारा विद्यालय में स्थापित किए गए कड़े अनुशासन और उच्च आदर्शों को याद करते हुए पूर्व छात्रों ने नए विद्यार्थियों के साथ उनके जीवन के संस्मरण साझा किए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने उनकी स्मृति में बेहद मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अमर पांचाल ने बताया कि स्व. कमलेश शर्मा ने आज से करीब 35 वर्ष पूर्व केवलपुरी, मल्हूपुरा और सरवट जैसे अत्यंत पिछड़े क्षेत्रों की विपरीत परिस्थितियों में घर-घर जाकर शिक्षा की अलख जगाई थी। उनका हमेशा से यह दृढ़ विश्वास था कि शिक्षा केवल अक्षर-ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तम संस्कार-निर्माण और समाज से दरिद्रता मुक्ति का एक सशक्त मार्ग है।
इस भावुक क्षण में बिशम्बर सिंह, सान्या पांचाल, सुनीता पांचाल, रीना पांचाल सहित विद्यालय के पुरातन छात्र दिग्विजय सिंह, दिव्य प्रताप राणा, राहुल वर्मा, तरुण पाल, रीना पांचाल, शुभम त्यागी एवं समस्त चिल्ड्रन एकेडमी परिवार ने उनके महान त्याग और तपस्या को याद करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 9 9 8 7
Total views : 352751

Follow us on