दुनियादेशराजनीतिव्यापारहरियाणा

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का गवाह बना शंघाई सहयोग संगठन

मुख्यमंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

एससीओ की भागीदारी वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करेगी:मुख्यमंत्री
विश्वभर की कला संस्कृति एवं विरासत को देख गदगद हुए सदस्य
LP Live, New Delhi: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के 25 प्रतिनिधियों ने फरीदाबाद के अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में दुनिया की सांस्कृतिक विरासत को देखा। इस मेले मे भागीदार बने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक कर हरियाणा में उद्योग और निवेश को लेकर चर्चा की।

सूरजकुंड मेले में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। बैठक में सीएम ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें कारोबार करने व निवेश संबंधी सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उद्योग एवं निवेश के लिए अनुकूल माहौल है, जिसकी बदौलत हरियाणा आज निवेश के लिए प्रमुख गंतव्य बन गया है। वर्ष 2019 के बाद से प्रदेश में 5.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश प्राप्त हुआ है। इसके अलावा राज्य का निर्यात भी बढक़र 2.17 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सुरजकुंड में हुई बैठक में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों रूस, बेलारूस, तज्जाकिस्तान, कम्बोडिया, साऊदी अरब, मालदीव, चीन, क्रिगीस्तान, उज्जेबेकिस्तान, नेपाल, कजाकिस्तान, आर्मेनिया, म्यांमार, कतर, ईरान, यूएई, बहरीन के प्रतिनिधि शामिल हुए। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ऐसी, मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

स्टेट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में हरियाणा टॉप
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार, दोपहिया, ट्रैक्टर, वैज्ञानिक उपकरण, जूते-चप्पल आदि अनेक उत्पादों के निर्माण में हरियाणा अग्रणी है। देश के लगभग 50 प्रतिशत चौपहिया वाहनों का निर्माण हरियाणा में होता है। उन्होंने बताया कि राज्य में 1,000 से अधिक औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित हैं, इनमें सीमेंस, सुजुकी, जीई, होंडा, स्मिथक्लाइन बीचम, जेसीबी, हॉलिस्टर, हार्वेल, ओसराम, मित्सुबिशी, आईबीएम, योकोहामा, अल्काटेल, पोस्को, एलजी, परफेटी, जॉनसन मैथे, बेक्टन डिकिंसन, कैपरो और हार्ले डेविडसन शामिल हैं। इसका श्रेय राज्य में उत्कृष्ट वायु, रेल और सडक़ संपर्क को जाता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति-2020 तैयार की गई है। हमने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए भी नई नीति बनाई है। मारुति सुजुकी आईएमटी खरखौदा में 800 एकड़ में तीसरा प्लांट स्थापित कर रही है, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण होगा।
——–

शंघाई सहयोग संगठन के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
सूरजकुंड मेले में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के टुवर्ड्स ए सिक्योर एससीओ की थीम के संकल्प को साकार करने के मकसद से शंघाई सहयोग संगठन के 25 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को फरीदाबाद में चल रहे 36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का भ्रमण किया। दुनिया की सांस्कृतिक विरासत के महाकुंभ यानी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के भ्रमण पर आए विदेशी मेहमानों का प्रधान सचिव एवं सूरजकुंड मेला अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन एमडी सिन्हा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इन देशों से आए प्रतिनिधियों ने न केवल अपने देश की कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया, बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया की सांस्कृतिक विरासत को भी देखा। देश समृद्ध कला, संस्कृति एवं विरासत को देखकर सभी एससीओ प्रतिनिधि गदगद नजर आए। सूरजकुंड मेला अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन एमडी सिन्हा ने सबाह-अल्कर बोलकर अभिनंदन किया तो उन्होंने नमस्कार करके अभिवादन स्वीकार किया। विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने मेले में दुनिया की विभिन्न सांस्कृतिक रंगत को देखकर डेलीगेट उत्साहित नजर आए। साथ ही दिनभर खरीदारी भी की।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button