व्यापार

जीएसटी कलेक्शन 1.50 लाख करोड़ के पार

दूसरी बार पहुंचा इस स्तर पर कलेक्शन आंकड़ा

LP Live, New Delhi: देश में आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छी खबर है। यानी बीते माह यानी अक्टूबर के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि अक्टूबर माह में जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कलेक्शन के आंकड़े इस स्तर के पार गए हैं।
वित्त मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर माह में कलेक्शन देश में दूसरी बार 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इससे पहले अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर था। वहीं यह लगातार 8वां महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपये था। अक्टूबर में सेंट्रल गुड सर्विसेज टैक्स यानी सीजीएसटी का आंकड़ा 26,039 करोड़ रुपये था। वहीं, स्टेट गुड सर्विसेज टैक्स यानी एसजीएसटी33,396 करोड़, आईजीएसटी 81,778 करोड़ और उपकर 10,505 करोड़ था। एक साल पहले यानी अक्टूबर 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,30,127 करोड़ रुपये था। वहीं सितंबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,47,686 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button