राज्य कर्मचारी व डिप्लोमा फार्मेंसिस्ट की नव कार्यकारिणी घोषित
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष बने संजीव लांबा, सुधीर बने जिला मंत्री। वहीं डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन में सर्वसम्मति से रोहित चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया।

LP Live, Muzaffarnagar: गांधी कालोनी स्थित पंजाबी बारात घर में बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसाेसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन समारोह आयोजित हुआ। इसमें संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन का चुनाव हुआ, जिसके बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं डिप्लोमा फार्मेंसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला का कर्मचारियों ने स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री उमेश मिश्रा, प्रदेश संयुक्त मंत्री देवेंद्र कटारा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों और फार्मेसिस्टों की समस्याओं पर चर्चा की। संदीप बड़ोला ने कहा कि अपने हक को पाने के लिए हमे संगठन की ताकत को मजबूत करना होगा। इसके बाद सर्वसम्मति से संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सीएमएस डा. राकेश कुमार, फार्मासिस्ट ब्रिजेश कुमार, प्रमोद कुमार, राजकुमार गोस्वामी, हारून, कंचन बाला, एपी पूरी आदि मौजूद रहे।
यह बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी : मुजफ्फरनगर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार लांबा, जिला मंत्री सुधीर कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप त्यागी, सम्प्रेक्षक आशुतोष और अध्यक्ष संघर्ष समिति आशीष कुमार को बनाया गया।
ये बने डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी: मुजफ्फरनगर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन में सर्वसम्मति से रोहित चौधरी को जिला अध्यक्ष, अनिल कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक शर्मा को संयुक्त मंत्री, मनोज वर्मा को संगठन मंत्री, जसवीर गौर को उपाध्यक्ष, राजीव गोयल को कोषाध्यक्ष और मनोज त्यागी को जिला मंत्री बनाया गया।
