उत्तर प्रदेश

बरसात को लेकर योगी आदित्यनाथ गंभीर, सभी जिलों के डीएम को निर्देश जारी

जलभराव की स्थिति में प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था करायी जाए: मुख्यमंत्री

LP Live, Desk: उत्तर प्रदेश में बारिश के अलर्ट के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  सभी जिलाधिकारियो  को निर्देशित किया कि जलभराव की स्थिति में प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था करायी जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार पम्प आदि लगाकर जल जमाव की समस्या का समाधान किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचायी जाए। जनहानि तथा पशुहानि के प्रकरणों में पीड़ितों को अविलम्ब अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जाए। उन्होंने राहत कार्याें के संचालन के लिए राजस्व, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिये हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button