साहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

प्रेम के बिना नहीं मिलते परमात्मा

LP Live,  Muzaffarnagar:  शहर के योगेंद्रपुरी स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में चल रही श्रीमद् भगवत महापुराण कथा में रविवार को कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्म लीला का मनमोहक वर्णन किया। कथा में पहुंचे श्रद्धालु प्रभु की लाला को सुनकर भजनों पर झूमते रहे।

शिव शक्ति धाम मंदिर चल रही श्रीमद् भगवत महापुराण कथा में रविवार को कथा व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री ने बताया कि प्रभु का प्रेम कैसे मिलता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा प्रेम के बिना मिल ही नहीं सकते हैं। हमें प्रहलाद के चरित्र से सीखने को मिलता है। राक्षक कुल में जन्म होने के बाद भी वह श्रीकृष्ण के परमप्रिय भक्त बने थे। कथा व्यास ने कहा कि जीव यदि सच्चे प्रेम निष्ठा से अपने जीवन रूपी समुद्र मंथन से पार जाना चाहे तो अंत में उस प्रभु रूपी अमृत अवश्य प्राप्त होता है। सभी को रामायाण पढ़नी चाहिए। वह हमे जीना सिखाती है। उन्होंने बताया कि भागवत हमें यह बताती है कि मृत्यु कैसे सुधारनी है। वहीं क्या न करें, यह हम महाभारत से सिखते हैं। कथा के दौरान सभी भक्त मंत्रमुग्ध रहे। सभी ने आस्था भाव से कथा सुनी, मानों वह गोकुल में ही पहुंच गए हो। कथा में बृजमोहन, सुनील कुमार आदि महिला-पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button