अपराधउत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: प्रधान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मिले 36 खोखे

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में  छह बदमाशों ने रात में  ग्राम प्रधान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।  घटनाक्रम सामने मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस जांच करने में जुटी है। मौके पर 36 खोखे मिले हैं।

मुजफ्फरनगर के  गांव सिकंदरपुर में  की प्रधान कोमल हैं, जबकि इससे पहले उनके ससुर मैनपाल ग्राम  प्रधान रहे।  सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम के अनुसार दो बाइकों पर सवार छह बदमाश प्रधान के घर के सामने पहुंचते हैं। एक एक करके लगातार ग्राम प्रधान के मकान की तरफ फायरिंग करते दिख रहे हैं। कभी दरवाजा तो कभी मकान की प्रथम मंजिल पर बने कमरे की तरफ गोलियां चला रहे हैं। गोलियों की तड़तड़ाहट से प्रधान का परिवार दहशत में आ गया और दरवाजे नहीं खोले। बदमाशों के चले जाने के बाद ही उन्होंने मकान से बाहर निकलकर देखा। इसके बाद भोपा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।  मौके से 34 खोखे भी बरामद हुए, जिससे अंदाज लगाया जा सकता है कि बदमाशों ने 34 राउंड गोलियां चलाई। सीसीटीवी में लगभग ढाई मिनट तक फायरिंग होने की घटना कैद हुई है। यह भी मालूम चला है कि मैनपाल की गांव में ही दूसरे पक्ष से रंजिश चल रही है। संभावना है कि उसी रंजिश के चलते उनके घर पर फायरिंग की गई। सीओ राम आशीष यादव का कहना है कि घटना को लेकर जांच की जा रही है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button