इन तीन राशि वाले सूर्यग्रहण पर भूलकर भी न करें यह काम


LP Live, Desk: दीवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण शाम 4:28 बजे से शाम 5:29 बजे तक रहेगा। 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सूर्य ग्रहण के बाद ही मंदिरों की साफ-सफाई के बाद कपाट खुलेंगे। वहीं तीन राशियों के लिए यह सूर्यग्रहण शुभ नहीं माना गया है।
बिजनौर के सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा ने बताया कि 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस बार तुला राशि में लगेगा। तुला राशि में सूर्य का प्रवेश शुभ फल नहीं देता है। पंचांग के अनुसार इस बार सूर्य ग्रहण तुला राशि में हो रहा है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के साथ चंद्रमा, शुक्र और केतु भी तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इस कारण से तुला राशि में चातुग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके अतिरिक्त इन चारों ग्रहों पर राहु की नजर भी रहेगी। इस कारण इस सूर्य ग्रहण का अशुभ फल अधिकतर राशियों पर पडेगा, लेकिन तीन राशिया विशेष रूप से प्रभावित होंगी।

इन तीन राशियाें के लोग होंगे अधिक प्रभावित
मिथुन: इस सूर्यग्रहण के कारण मिथुन राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवन साथी से मनमुटाव भी हो सकता है। यह समय निवेश के लिए भी अनुकुल नहीं होगा।
तुला: यह सूर्यग्रहण तुला राशि में लग रहा है और चतुग्रही योग का निर्माण भी हो रहा है। इस लिए यह सूर्यग्रहण इन जातकों के लिए अशुभ रहेगा।
मकर: इन जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी या व्यापार में नुकसान हो सकता है। निवेश से बचे। कोई भी बड़ा फैसला न लें।
