आप का ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान शुरू
चार दिसंबर को होंगे दिल्ली नगर निगम के चुनाव
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2022/11/manish-780x470.webp)
LP Live. New Delhi: दिल्ली नगर निगम के आगामी चार दिसंबर को होने वालले चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने लोगों को जागरूक करने के लिए ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की।
आप नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास नगर निकाय के लिए ‘कोई दृष्टिकोण’ नहीं है। इसका प्रमाण पिछले 15 साल में नगर निगम पर काबिज भाजपा के काम से जनता संतुष्ट नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी एमसीडी चुनाव में अपना अगले पांच साल के लिए नगर निकाय संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए एक दृष्टिकोण लेकर आगे बढ़ रही है।
आप की होगी जीत
दिल्ली की जनता की नजरे अब आप पर हैं और ‘आप’ यह चुनाव जीतने वाली है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके वार्ड में काम हो तो ‘आप’ का पार्षद चुनें क्योंकि अगर भाजपा का पार्षद होगा तो वह एमसीडी में ‘आप’ का शासन होने की वजह से काम में बाधा डालने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि चार दिसंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा के बजाय ‘आप’ को चुनने के लिए लोगों को जागरूक करने के वास्ते हमारा नया अभियान ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ शुरू किया गया है।
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2024/06/InShot_20240612_145336199.jpg)