अमरनाथ यात्रा शरु: श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को रवाना किया


अमरनाथ यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा के इंतजाम
LP Live, Shreenagar: वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था यहां के भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार को रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री सुबह 188 वाहनों में आधार शिविर से रवाना हुए और इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7,904 हो गई है।
कश्मीर से शनिवार को शुरु हुई 62 दिवसीय अमरानाथ यात्रा के पहले जत्थे को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार इसके साथ ही 2,733 श्रद्धालु 94 वाहनों में सुबह चार बजकर 50 मिनट पर पहलगाम के लिए रवाना हुए, जबकि 1,683 तीर्थयात्री 92 वाहनों में लगभग एक घंटे पहले बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं।

यात्रा के दो मार्ग
इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। पहला अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो करीब 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन बेहद दुर्गम है। जम्मू में 33 आवास केंद्र स्थापित किए गए हैं और श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान (आरएफआईडी) टैग जारी किए जा रहे हैं। यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को पंजीकरण कराने के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं और अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।
