
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति के छात्रों के लिए एक बड़ा निर्णय लेते हुए उनके इंटर्नशिप भत्ते (Stipend) को दोगुना कर दिया गया है। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले के तहत अब सरकारी आयुष मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न छात्रों को प्रतिमाह 7,500 रुपये प्रतिमाह की जगह 15,000 का स्टाइपेंड मिलेगा। सरकार के इस कदम से राज्य के सरकारी आयुष कॉलेजों के विद्यार्थियों को पढ़ाई और व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।
रामपुर तिराहा स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में सीएम व विभाग का अभार जताया
भत्ता दोगुना किए जाने की खबर मिलते ही रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर) स्थित स्वामी कल्याण देव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के विद्यार्थियों में बेहद खुशी और उत्साह देखा गया। उत्साहित विद्यार्थियों ने कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विनीता त्यागी को एक आभार पत्र सौंपा। यह पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं आयुष विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नाम प्रेषित किया गया। प्राचार्या डॉ. विनीता त्यागी ने बताया कि कॉलेज के लगभग 35 इंटर्न छात्र-छात्राओं को इसी वर्ष से इस बढ़ी हुई राशि का सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
Post Views: 124











Total views : 434943