
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में वैदिक फिजिक्स सेमिनार का शनिवार को आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा तथा आधुनिक भौतिक विज्ञान से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहोदय कॉम्प्लेक्स मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष शिव कुमार पाल ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कहा कि भारतीय वैदिक ज्ञान विश्व को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। सेमिनार के मुख्य वक्ता राजस्थान भीनताल के वैदिक एंड मॉडर्न फिजिक्स रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष आचार्य अग्निव्रत नैष्ठिक ने वैदिक ग्रंथों में वर्णित पदार्थ, ऊर्जा, अंतरिक्ष, समय और चेतना से जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस सेमिनार में मुजफ्फरनगर के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 225 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने वैदिक फिजिक्स से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। प्रधानाचार्य एवं वक्ताओं ने विद्यार्थियों की सभी शंकाओं का विस्तारपूर्वक समाधान किया एवम उनकी उनकी जिज्ञासाओं का सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से निवारण किया। विद्यालय के प्रबंधक सुघोष आर्य ने बताया कि आचार्य अग्निव्रत नैष्ठिक का यूट्यूब चैनल विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। समापन पर विद्यालय के प्रबंधक सुघोष आर्य एवं प्रधानाचार्या सोनिका आर्य के द्वारा मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं सभी वक्ताओं का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेट किये ।
Post Views: 121













Total views : 415608