Select Language :

Home » एजुकेशन » UPTET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम और एसएसपी ने ली राहत की सांस

UPTET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम और एसएसपी ने ली राहत की सांस

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्मा ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शनिवार को अंतिम दिन सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे की पाली में आयोजित इस परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर के अंतर्गत कुल 4983 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। कड़े सुरक्षा घेरे के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 4431 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 552 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। जिलाधिकारी और एसएसपी के नेतृत्व में उड़ाका दलों ने परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। तीन दिनों तक चली इस बड़ी परीक्षा के बिना किसी अप्रिय घटना और पूरी शुचिता के साथ संपन्न होने पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 2
Total views : 378808

Follow us on