
लोकपथ लाइव, लखनऊ। राज्य में सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा कदम उठाया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी नई वरिष्ठता सूची के तहत प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में तैनात 332 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत करते हुए तहसीलदार के पद पर प्रोन्नत किया गया है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले मिली इस पदोन्नति से राजस्व प्रशासन और जिला स्तर के अधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
डीपीसी की संस्तुति पर जारी हुआ आदेश, 2 वर्ष का होगा प्रोबेशन: राजस्व परिषद द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, चयन वर्ष 2026-27 के नियमित चयन हेतु विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की 06 और 07 अगस्त 2026 को आयोजित बैठकों की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। नए तहसीलदार के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सभी अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि पर रखा जाएगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में पदोन्नत हुए अधिकारियों का जिलावार विवरण:
-
मुजफ्फरनगर: अमन कुमार, रोहित, विपिन कुमार, अमित कुमार व कुमारी प्रीति देवी।
-
शामली: गौरव कुमार-2।
-
सहारनपुर: मोनिका चौहान, गुरप्रीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह व पंकज निर्वाल।
-
मेरठ: संजय कुमार-5, जतिन गोस्वामी, अनुजा अत्री, विनीता रानी, सतीश, राहुल कुमार, आदेश कुमार, सचिन कुमार-2, सोहन पाल सिंह, अंकित तोमर व नितेश कुमार।
-
गाजियाबाद: आलोक कुमार यादव व पल्लवी बानिया।
-
बागपत: राघवेन्द्र पाण्डेय, वंशिका सिंह व मोनिका यादव।
-
गौतमबुद्धनगर: प्रज्ञा सिंह, ज्योत्सना सिंह, रामकृष्ण व विजेन्द्र कुमार तोमर।
-
बिजनौर: सार्थक चावला, कपिल कुमार आजाद, फैसल कमर, ममता यादव एवं अभिषेक (मण्डलीय लेखपाल राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय, बिजनौर)।
-
हापुड़: दिव्यांशी सिंह, पवन कुमार यादव व नितिन कुमार।
-
बुलंदशहर: सुलभ गुप्ता, खुशबू सिंह-2, चौधरी हेमन्त सिंह, अंकित सिंह-1, ललित नारायण प्रशान्त, स्नेह कुमार तिवारी, दीक्षा गौतम, पीयूष कुमार, विपिन वर्मा, लविन कुमार व दुष्यन्त कुमार।
-
अलीगढ़: प्रिया गर्ग, तान्या शर्मा, सुरेन्द्र कुमार गौतम व रतन कुमार।
-
मथुरा: पंकज यादव, शिव शंकर पटेल व जितेन्द्र सिंह।
-
आगरा: निधि कुमारी गुप्ता, हरीलाल, हरि शंकर दुबे, विमल कुमार-1, शिखा यादव, रजनीश कुमार रंधावा, प्रमोद कुमार वेलदार व दया चन्द्र पौरुष।
-
एटा: सुशील कुमार, वाजिद हुसैन व शाश्वत अग्रवाल।
-
मैनपुरी: अखिल गोयल, रोहित यादव, हरेश कर्दम, सन्तोष कुमार राजौरिया, शौर्य वर्धन राठौर, पुष्पेन्द्र सिंह व अजय कुमार यादव।
-
मुरादाबाद: अनिल कुमार मिश्रा, अंकित गिरि, योगेश चन्द्र व आदित्य कुमार।
-
बरेली: अभिषेक तिवारी, रजनीश सक्सेना, विदित कुमार, दीप्ति पाल, अरविन्द कुमार-1 व शोभित कुमार।
जमीनी स्तर पर मजबूत होगी प्रशासनिक व्यवस्था: राजस्व विशेषज्ञों के अनुसार, बड़ी संख्या में हुई इन प्रोन्नतियों से तहसील स्तर पर रिक्त चल रहे पदों को भरा जा सकेगा। इससे भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्रों के समयबद्ध निर्गमन तथा प्राकृतिक और दैवीय आपदाओं के समय राहत कार्यों के संचालन में तेजी आएगी। पदोन्नत अधिकारियों को जल्द ही उनकी नई तैनाती और कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे।
*मुजफ्फरनगर की पल्लवी बानिया का प्रमोशन, बनीं तहसीलदार – Lokpath Live*


Post Views: 110











Total views : 398559