
लोकपथ लाइव, बस्ती। बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लॉक अंतर्गत नांदेकुआं गांव के पांच जिगरी दोस्त अंकेश सत्यम दूबे, आदर्श द्विवेदी, दीपक दूबे, आदित्यनाथ दूबे (उत्कर्ष) और रोहित प्रजापति ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में एक साथ चयन पाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
साधारण परिवारों से ताल्लुक रखने वाले इन युवाओं ने कोई बड़ी कोचिंग ज्वॉइन नहीं की। घर पर रहकर, प्राइवेट नौकरी और ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकाला और ग्रुप स्टडी के जरिए तैयारी की। कठिन परिस्थितियों और कई असफलताओं के बावजूद इन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
इनमें से कुछ दोस्तों का चयन पहले दिल्ली पुलिस और एसएससी जीडी जैसे पदों पर भी हो चुका है। पांचों ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। एक साथ पांच दोस्तों के चयन से पूरे गांव में जश्न का माहौल है और हर तरफ उनकी सफलता की चर्चा हो रही है।
Post Views: 213












Total views : 437794